फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के पास ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी; VIDEO

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लालानगर टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की शाम गाजीपुर से कानपुर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कानपुर के बर्रा-7 निवासी चालक विजय कुमार शर्मा बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन में रखा नकदी व जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। चालक विजय शर्मा ने बताया कि कानपुर स्थित एडीबीएल प्राइवेट लिमिटेड के इस ट्रक को लेकर कानपुर लौट रहा था। लालानगर टोल प्लाजा पार करने के बाद वह ट्रक खड़ा कर पानी लेने गया था। इसी दौरान अचानक ट्रक से धुआं निकलने लगा जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। चालक के अनुसार ट्रक में रखे लगभग 22 से 23 हजार रुपये नकद, कागजात व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बावजूद दमकल वाहन के पहुंचने में विलंब हुआ। एनएचएआई कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा पर उपलब्ध पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें