फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में ट्रांसफार्मर से कॉपर तार ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी, 300 घरों की बिजली प्रभावित

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 28 Nov 2024 06:56 PM IST

सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के ख्योखर दुर्गापुर गांव में लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर को चोरों ने चबूतरे से उतार कर उसके अंदर का कॉपर निकाल ले गए। ट्रांसफार्मर से कॉपर की चोरी के कारण पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है। करीब 1500 से 2000 लोग इससे प्रभावित है। विभाग के अनुसार ट्रांसफार्मर की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये थी। सुरियावां कोतवाली के दुर्गापुर ख्योखर गांव में बुधवार की रात विद्युत आपूर्ति करीब से तीन से चार घंटे के लिए बाधित थी। इस बीच चोरों ने गांव में लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर को खोलकर पहले चबूतरे से नीचे उतारा। उसके बाद उसके अंदर का सारा कॉपर निकालकर आराम से लेकर चले गए। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो लोगों को चोरी की जानकारी हुई। गांव निवासी गनेश तिवारी ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से तूफानी नगर बाजार, आदर्श नगर, दुर्गापुर ख्योखर की करीब 1500 से 2000 की आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है। उन्होंने जल्द गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। एसडीओ राजेश जायसवाल ने बताया कि चोरों ने ट्रांसफार्मर के अंदर का कॉपर निकाल लिया है। ट्रांसफार्मर की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये थी। सुरियावां कोतवाली में तहरीर दी गयी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें