फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने आधुनिक सर्विलांस कक्ष का किया शुभारंभ, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 01 Jul 2026 11:04 PM IST

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बुधवार को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन को मजबूत करने के लिए पुलिस लाइन में नवनिर्मित आधुनिक सर्विलांस कक्ष का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ एसपी ने नवनिर्मित कक्ष को तकनीकी पुलिसिंग टीम को समर्पित किया। एसपी ने बताया कि आज का युग तकनीकी का है। अपराधियों के तौर-तरीके बदलने के साथ पुलिस को भी अपनी तकनीकी क्षमता को लगातार अपग्रेड करना अनिवार्य है। यह नया सर्विलांस कक्ष इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इस आधुनिक सर्विलांस सेंटर के क्रियाशील होने से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी, साइबर फ्रॉड के मामलों का शीघ्र निस्तारण, अपराधियों की सटीक लोकेशन और तकनीकी विश्लेषण में गति आएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें