फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो, टला बड़ा हादसा, आधे घंटे आवागमन बाधित रहा

गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर फ्लाईओवर पर बुधवार को एक बड़ी घटना होने से टल गई। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर एक स्कार्पियों का टायर ब्रस्ट हो गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंक्रीट की डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि डिवाइडर नीचे नहीं गिरा, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। प्रयागराज के हंडिया के तारागांव निवासी संतोष यादव, राज यादव, आनंद यादव, ओम प्रकाश यादव और आशुतोष यादव स्कार्पियों से मंगलवार की शाम वाराणसी की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी स्कार्पियो जैसे ही हाईवे के कौलापुर फ्लाईओवर पर पहुंची। इस बीच उनका टायर ब्रस्ट हो गया। जिससे उनकी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के ऊपर ही डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंक्रीट का मजबूत डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में स्कार्पियो सवार पांचों लोग बाल-बाल बच गए। वहीं क्षतिग्रस्त डिवाइडर दो भागों में टूट गया। गनीमत रहा कि भारी डिवाइडर गिरा नहीं, अन्यथा स्कार्पियों सवार लोगों के साथ फ्लाईओवर के नीचे मौजूद लोगों के साथ बड़ी घटना हो सकती थी। शाम होने के कारण फ्लाईओवर के नीचे काफी चहल-पहल रहती है। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवे दक्षिणी लेन पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन के सहारे क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को हटवाया और हाईवे पर आवागमन बहाल कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें