बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय माता काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह बुधवार हवन पूजन के साथ संपन्न हो गया। विंध्याचल के काली खोह के महंत पं. अगस्त्य द्विवेदी ने माता की प्राण प्रतिष्ठा की और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को पूजन अर्चन के लिए खोल दिया। इस दौरान माता की जय-जयकार से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित काली माता मंदिर में मां काली की मूर्ति की स्थापना के लिए साेमवार से पूजन अर्चन कार्यक्रम हुआ। प्रथम दिन हवन पूजन, दूसरे दिन नगर की परिक्रमा और तीसरे दिन विधि विधान से हवन पूजन के साथ मूर्ति की स्थापना की गई। माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते ही दर्शन के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। आचार्य संतोष महाराज के नेतृत्व में यह अनुष्ठान चला। पूर्णाहुति के बाद भोज भंडारा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में माता काली के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्रह्मजीत शुक्ल, सुभाष मालवीय, गोपाल उपाध्याय, मुन्नू गुरु, ईओ राजेंद्र दुबे, वीरेंद्र गुप्ता बागी, रामेश्वर उपाध्याय, गिरिजाशंकर तिवारी कल्लू, प्रकाश, सुभाष गौड़, संतोष श्रीवास्तव थे।