भदोही के अभोली ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में शनिवार को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल में आग लगने पर आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। उनकी तत्परता को देखा गया। मॉक ड्रिल के दौरान सबसे पहले अस्पताल परिसर में कूड़े के ढे़र में नियंत्रित रूप से आग लगाकर आपात स्थिति का अभ्यास कराया गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने तथा बचाव कार्य की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी भी दी। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरबी. पाठक ने मॉक ड्रिल करवा कर व्यवस्थाए परखी। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव, डॉ. आशीष चतुर्वेदी, श्यामसुंदर सिंह, डॉ. पंचदेव, संजीव शुक्ला, अजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार बिंद, विजय कुमार, राधिका पाल आदि मौजूद रहे।