सूबे के स्टांप पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि हलवाई समाज हमेशा से सर्व समाज में मिठास घोलने का काम करता है। इनका बनाया मिष्ठान भगवान को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। इससे समाज में यह अग्रणी हैं। हलवाई का काम करने के साथ समाज को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत करने की जरूरत है। शिक्षा से जुड़ने से समाज मजबूत होता है और आने वाली पीढ़ी की दिशा तय होती है। वे शनिवार को अखिल भारतीय कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल महासभा में मोदनसेन जयंती के अवसर पर ज्ञानपुर के चित्रांगन लान में बोल रहे थे। कहा आज के समय में लोगों को तकनीकी और बौद्धिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। यह आधुनिक युग है, इसमें जो समय के साथ चल रहा है वह आगे बढ़ रहा है। सभी अपनी विरासत को और मजबूत करने के साथ शिक्षा में भी मजबूत हों। इसके पूर्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ज्ञानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने उनका अंगवस्त्रम, मोमेंटो के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदनसेन महाराज का इतिहास स्वर्णिम रहा है। उनके बताए रास्ते पर चलना होगा। समाज के हर छोटे-बड़े, कमजोर वर्ग को साथ लेकर चलना होगा। इस मौके पर सुल्तानपुर के राजेंद्र मोदनवाल, रवि मोदनवाल, भूपेंद्र मोदनवाल, छत्तीसगढ़ के राजेंद्र मोदनवाल, सूरत से रामप्रकाश, गोरखपुर के दीलिप मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, मनोज मोदनवाल, देवी प्रसाद गुप्ता, ब्रह्मा मोदनवाल, पवन मोदनवाल, दीपक मोदनवाल, शारदा मोदनवाल, अनिल मोदनवाल आदि रहे।