फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिले विधायक, खाद की उपलब्धता की मांग, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 10:39 PM IST

सपा विधायक जाहिद बेग शुक्रवार को किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मुलाकात किया। उन्होंने यूरिया और डीएपी की उपलब्धता और वितरण को बेहतर करने की मांग किया। कहा कि रैक प्वाइंट के माध्यम से खाद आ गई है, लेकिन अभी समितियों पर नहीं पहुंची है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से पिपरीस गांव का उल्लेख किया। जहां अभी तक यूरिया का एक भी पैकेट नहीं पहुंचा है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि सदस्य बनने के लिए प्रति व्यक्ति से आधार कार्ड के साथ 226 रुपये लिए जा रहे हैं। खाद के पैकेट का भी अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने सभी समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें