फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री हंसराज बोले- डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास

सूबे के राज्यमंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग) हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंच रहा है। सरकार के प्रयास से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। वह शनिवार को राजकीय गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग के सम्मान मिल रहा है। जिससे बीते 10 साल से प्रदेश तो 12 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा रही है। इस दौरान उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान एक जिला एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री उद्योग योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना की प्रगति जानी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को समय से अनुदान मिले। जिससे वह कारोबार को वह बेहतर कर सके। इसके पूर्व वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक के यहां पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। इस मौके पर ज्ञानपुर चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, रमेश पासी, राजेंद्र दूबे आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें