फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में 12 ग्राम पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक;video

भदोही जिले में मिशन वात्सल्य के तहत शुक्रवार को छह ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें समितियों को नियमित बैठक कराने पर जोर दिया गया। अभोली में जगतपुर, नेवादा रोही, औराई में घाटमपुर, भवनाथपट्टी, भदोही में बसावनपुर, हृदयपट्टी, डीघ में खेदौपुर, बारीपुर, ज्ञानपुर में संसारापुर, बडवापुर और सुरियावां में खरगपुर, जगतीपुर में आयोजन हुआ। जगतपुर में ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। संरक्षण अधिकारी मीना गुप्ता ने ब्लॉक व ग्राम स्तर पर समितियों के कार्य के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम स्तर पर समितियों की बैठक नियमित रूप से करवा कर परियोजना अधिकारी तक भेजने पर जोर दिया। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। विधि सह परिवीक्षा अधिकारी किरन यादव ने विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चों के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया। इसके अलावा सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें