लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर सोमवार को डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया और कार्य से विरत रहे। आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। डिबाए के अध्यक्ष सुशील कुमार चौबे और महासचिव आनंद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज करना हर स्तर से गलत है। पदाधिकारी व सदस्य इसका कड़ा विरोध करेंगे। अधिवक्ता समाज के साथ इस तरह का कृत्य होना गंभीर विषय बना हुआ है। अधिवक्ताओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज को लेकर कड़ी निंदा की और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इसी तरह भदोही तहसील में भी अध्यक्ष विनोद कुमार बिंद की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने विरोध कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। मौके पर मोहनलाल मिश्र, माया प्रजापति, संजय मौर्या, अशोक कुमार पासी, विनोद कुमार उपाध्याय, प्रदीप त्रिपाठी, आजाद कुमार, संदीप यादव आदि रहे।