कोईरौना थाना क्षेत्र के सेमराधनाथ गंगा घाट पर बीते 16 जून को स्नान के दौरान गंगा में डुबे दूसरे युवक का शव 10 बाद बुधवार को बरामद हो गया। बेटे का शव मिलते ही माता-पिता बदहवास हो गए। बीते 16 जून को स्नान के दौरान दो मौसेरे भाई गंगा में समा गए थे। युवक को शव मिर्जापुर के नीबी नुगाव गांव में उतराया मिला। गोपीगंज कोतवाली के धनीपुर, जंगीगंज निवासी गुड्डू विश्वकर्मा का बेटा ऋषि विश्वकर्मा (20) अपने मौसेर भाई चेरापुर निवासी राहुल विश्वकर्मा (18) पुत्र अनिल कुमार विश्वकर्मा और चेरापुर के ही एक दूसरे युवक रामकुमार विश्वकर्मा (20) पुत्र सुरेश विश्वकर्मा के साथ गंगा में नहाने सेमराधनाथ घाट गया था। नहाने के दौरान ऋषि और राहुल विश्वकर्मा गहरे पानी में समा गए। दो से तीन दिनों तक चले रेस्क्यू के बाद ऋषि का शव तो बरामद हो गया था, लेकिन राहुल का पता नहीं चल पाया गया था। बुधवार को मिर्जापुर के नीबी नुगाव के पास एक शव उतराया मिला। जानकारी होने पर उसकी शिनाख्त राहुल के रूप में हुई। पुलिस परिजनों को इसकी जानकारी दी। बेटे का शव मिलते ही माता-पिता दहाड़े मारकर रोने लगे। प्रभारी निरीक्षक कोईरौना छोटक यादव ने करीब 10 दिन बाद शव मिर्जापुर के नीबी नुगाव से प्राप्त हुआ है। शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।