फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोनिया क्षेत्र में 4.96 करोड़ से दो लघु सेतु और सड़क निर्माण का शिलान्यास, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 AM IST

सीतामढ़ी के डीघ ब्लॉक के कोनिया क्षेत्र में 4.96 करोड़ के लागत वाले दो लघु सेतु और सड़क निर्माण कराया जाएगा। ज्ञानपुर विधाकय विपुल दुबे ने रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कहा कि लघु सेतु और सड़क क्षेत्र के विकास में सहायक होंगे। वहीं पक्का पुल की स्वीकृति पर कहा कि यह कोनिया के स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग बनकट के मध्य नाले से श्री सीता समाहित स्थल मंदिर को जोड़ने के लिए लघु सेतु और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 1.88 करोड़ रुपए का बजट है। यह सेतु एवं सड़क बन जाने से मुख्य सड़क से सीता समाहित स्थल मंदिर तक जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। इसी तरह क्षेत्र के करवंधिया एवं प्रयागराज के महखरा गांव के मध्य नाले पर लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण 3 करोड़ 8 लाख रुपए से होगा। इस सेतु से कोनिया के कई गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। विधायक विपुल दुबे ने कहा कि वह ज्ञानपुर विधान सभा मे चतुर्दिक विकास कराया है। धनतुलसी और रामपुर में गंगा पर पक्का पुल स्वाभिमान का प्रतीक है। कहा कि चुनावी समय में कोनिया में विरोधियों को खटिया और कुर्सी तक नहीं मिली थी। कोनिया के जनता के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि मोदी और योगी ने उत्तर प्रदेश का कायाकल्प किया है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कोनिया के धनतुलसी में गंगा पर पक्का पुल स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। मौके पर डीघ ब्लाक के प्रभारी ब्लाक प्रमुख मनोज मिश्रा, विधान चंद्र दूबे, शैलेश पांडेय, श्याम बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामकैलाश तिवारी, शिवचंद्र शुक्ला, रामकृष्ण मिश्र, राजू सिंह, हौसिला प्रसाद पाठक, रमेश पांडेय, विजय बहादुर सिंह, अजय सिंह चौहान आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें