कोतवाली के बरजी कला गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। आने के बाद चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। त्रिभुवन उपाध्याय पुत्र लक्ष्मी शंकर उपाध्याय तथा उनके छोटे भाई मनोज उपाध्याय बाहर रहते हैं। बीते 23 मार्च को उनके बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। 24 मार्च को पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना परिवार को दी गई। रविवार, 29 मार्च को जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो चोरी की वास्तविक स्थिति सामने आई। पीड़ितों के अनुसार, चोर करीब एक से डेढ़ लाख रुपये के कीमती सामान उठा ले गए। वहीं लगभग डेढ़ लाख रुपये के सामान को नुकसान भी पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।