फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन की मांग पर ड्रेन की सफाई शुरू, राहत; VIDEO

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की मांग पर आखिरकार महनैया ड्रेन की सफाई शुरु हो गई। इससे ड्रेन के आसपास के किसानों में खुशी है। इससे बारिश में किसानों की फसलें जलमग्न नहीं होंगी। बंधी विभाग ने पट्टीवेजाव से कुंदीपुर, सुरियावां होते हुए वरुणा नदी से जुड़े ड्रेन की सफाई शुरु किया है। यूनियन के पूर्वांचल प्रभारी सालिक राम, पूर्वांचल सचिव विजय यादव, शशि कांत, गुल्लू यादव और दुर्गा प्रसाद सिंह ने सिंचाई विभाग का आभार व्यक्त किया। यूनियन ने कहा कि यह सफलता संगठित प्रयासों का परिणाम है, जो किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद सिंह, शशि कांत, गुल्लू यादव, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें