भदोही कोतवाली के सर्रोई बाजार में रविवार को एक नौ वर्षीय किशोरी ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए थे। वहीं उनके तीन अन्य भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। किशोरी ने कमरे के एंगल में साड़ी के सहारे फंदा लगाया था। वहीं कमरे के दरवाजे के बाहरी हिस्से पर दिल भी बने हुए थे।