फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम ठंड से बचाव की तैयारियों को परखने निकले डीएम, VIDEO

ठंड बढ़ने के साथ ही बृहस्पतिवार की शाम जिलाधिकारी अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले।डीएम ने रैनबसेरे का निरीक्षण करने के साथ-साथ अलाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी अलाव को लेकर लापरवाही न बरती जाए। बताया कि जनपद में 73 जगहों पर अलाव जल रहा है। डीएम ने गोपीगंज नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जलते हुए अलाव का निरीक्षण किया। वहीं पालिका के ज्ञानपुर रोड स्थित वार्ड संख्या 12 नई बस्ती में बनाए गए रैन बसेरा को भी देखा। रैन बसेरे में पांच महिलाओं सहित आधा दर्जन पुरुषों के ठहरने की व्यवस्था है। बताया कि रैन बसेरे के शौचालय, स्नानागार व अलाव आदि की व्यवस्थाएं दुरूस्त रहे। उन्होंने ईओ रामबचन यादव को निर्देश दिया कि रैन बसेरा के लिए बस स्टैंड ज्ञानपुर रोड आदि महत्वपूर्ण स्थान पर इंडिकेशन बोर्ड लगा दें। जिससे रात में लोगों को रेन बसेरा तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। मौके पर एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, एसडीएम भान सिंह, तहसीलदार अजय सिंह, ईओ रामबचन यादव समेत राजस्व निरीक्षक बेलाल अहमद अंसारी आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें