फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रयागराज हादसे के बाद मृतकों और घायलों की सही सूची जारी करने की मांग

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 10:29 PM IST

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसी नेताओं ने प्रयागराज हादसे में सरकार पर मृतकों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर मृत और घायल श्रद्धालुओं की सूची सार्वजनिक करने की मांग की। डाॅ. राजेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि प्रदेश सरकार शाही स्नान में कितने लोग स्नान किए हैं, यह आंकड़ा उसी दिन शाम को जारी कर देते है, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी मौनी अमावस्या के दिन कितने लोगों की मौत हुई और कितने लोग घायल हैं या फिर कितने लापता है, यह नहीं बता सकी। आरोप लगाया कि यह भगदड़ प्रशासन की कुप्रबंधन और आम श्रद्धालुओं पर वीआईपी श्रद्धालुओं को तरजीह देने के कारण हुआ। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वसीम अंसारी ने जल्द से जल्द सूची जारी करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें