फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में कैमरे वाली शिकायतकर्ता, नेता के सामने माइक लगाकर रोई महिला देखें वीडियो

इसे समस्या कहें या समस्या के निदान के लिए दबाव बनाना। वीडियो फोटो के जमाने में अब शिकायत और गुहार भी इससे प्रेरित होती हुई दिखाई दे रही है। मामला औराई के भदोही का है। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण में शुक्रवार को डीघ और औराई ब्लॉक, सीएचसी का निरीक्षण किया। इसी दौरान एक महिला यहां आती है पहले गुहार लगाने के लिए आगे बढ़ती है लेकिन बीच में माइक आ जाता है इसी दौरान पहले ये पूरी तरह से तैयार होती है और नेता के सामने नेता के अंदाज में अपनी बात बताती हैं। समस्या बताती हैं रोने लगती हैं। ठीक इसी बीच एक मोबाइल भी सामने आता है नेता जी बात करते हैं और समस्या को हल करने का आश्वासन देते हैं। सवाल ये है कि क्या समस्या और निदान किसी वीडियो और फोटो की मोहताज है क्या?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें