फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में सीएमओ का एक्शन, प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने का मामला, सात एएनएम का वेतन रोका, मची खलबली

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने सोमवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे। अचानक पहुंचे सीएमओ को देखकर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों के बीच भागदौड़ बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बैठक कर एनसीडी की समीक्षा की। जिसमें प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने वाली सात एएनएम का सात दिन का वेतन रोक दिया। सीएमओ देर शाम सीएचसी सुरियावां पहुंचे। उन्होंने इस दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी में ही एनसीडी कार्य की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि कुछ एएनएम प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने के साथ-साथ मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य भी नहीं करती है। इसको लेकर सीएमओ ने लापरवाही बरतने वाली हरिहरपुर उपकेन्द्र की निशा विश्वकर्मा, महुआपुर की कुसुम पाल, चौरापुर वैदान की पूजा प्रजापति, महजूदा की शिवानी मौर्या, पट्टी बेजांव की नेहा पटेल, मधुपट्टी की तारा देवी और बिसा क पुरा की प्रियंका का सात दिन का वेतन रोक दिया। सीएमओ ने चेताया कि जब तक महत्वपूर्ण कार्य को पूरा नहीं करती, तब तक वेतन बहाल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें