फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में मनाई चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती मनाई गई, जीवन पर प्रकाश डाला गया

अभोली के बसवापुर चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास पूर्व प्रधानमंत्री की 122वीं जयंती सोमवार को सपा की ओर से मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। उनकी बदौलत जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिला। किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया। केंद्र सरकार में गृह मंत्री बने तो उन्होंने मंडल और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की। 1979 में वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना भी किया। उनका संपूर्ण जीवन गरीब, किसान और मजदूरों के हक के लिए रहा। सभी लोगों ने उनके पदचिन्हों पर चलकर समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनानेका संकल्प लिया। इस मौके पर ह्दय नारायण प्रजापति, रमापति यादव, शोभनाथ यादव, श्यामला सरोज, मयंक यादव, कमला महतो, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें