फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में भाजपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश का पुतला फूंका, डिप्टी सीएम पर अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर सपा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किए गए अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को दुर्गागंज तिराहे पर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया और एसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश यादव को पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी की ओर से टिप्पणियां की जा रही है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि सपा के लोग अपना आपा खो चुके हैं। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव के पहले ही इनका मनोबल धराशाई हो चुका है। जिससे पार्टी के लोग अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि सपा मुखिया अपना संस्कार भी भूल गए हैं। सपा के एक्स एकाउंट पर डिप्टी सीएम पर इस तरह की टिप्पणी किसी भी लिहाज से स्वीकार नहीं किया जाएगा। मौके पर औराई ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा, हौसला प्रसाद पाठक, नागेंद्र सिंह, लालमणि मिश्रा, गोवर्धन राय, गोरेलाल पांडेय, रत्नाकर पाठक, सौरभ मालवीय, शिवम तिवारी, संतोष सिंह आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें