फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी के नए नियमों का भदोही बार ने किया समर्थन, निकाला जुलूस

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर विरोध के बीच अब समर्थन की आवाज उठने लगी है। शुक्रवार को भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने समर्थन में जुलूस निकाला। सरकार से इसे लागू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह एक्ट समाज के दबे-कुचले लोगों के लिए है। कॉलेजों में उनके साथ रैंगिग से लेकर अन्य गतिविधियां नहीं हो पाएंगी। कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। समाज की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इसको लागू होने तक अब चुप नहीं बैठा जाएगा। इस मौके पर शोभनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद, नन्हेंलाल सरोज, दशरथ कुशवाहा, मोतीलाल, गंगाराम यादव, विनय कुमार, संदीप कुमार यादव, लाल बहादुर यादव, मुलायम सिंह यादव आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें