फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता वैन चली, डीएम जिपं अघ्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, दिलाई गई शपथ

औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैराखास में मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार ने जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि जन सहभागिता से ही संचारी रोग अभियान शत प्रतिशत सफल होगा। डीएम ने ग्रामीणों, बच्चों और शिक्षकों को शपथ दिलाते हुए कहा कि गांव, ब्लॉक और जिले को संचारी रोग मुक्त करना है। हम सभी व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेगे, अपने घर के पास साफ-सफाई का ध्यान रखेगें। संचारी रोग हमारे गॉव अथवा क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को आर्थिक नुकसान का एक बड़ा कारण हो सकते है। संचारी रोगों की होगी हार, इसके लिए हमे सात वार करना होगा। मस्तिष्क ज्वर का पहला टीका नौ माह से 12 माह के बच्चों को और दूसरा टीका 16 माह के 24 माह के बच्चों को लगवाना है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला, मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए कुल 1387 टीमें गठित की गई है। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से बुखार की रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकान की सूची जहॉ घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा, सूनचा अधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ दिलीप कुमार, डीपीओ दिनेश मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें