फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते को पीटने पर दो पक्षों में विवाद, छह घायल; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 08:36 PM IST

गोपीगंज कोतवाली के बिहरोजपुर गंगा घाट पर शवदाह के दौरान बुधवार को पालतू कुत्ते को पीटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गांधी गांव निवासी अगनू की मां मुनरा देवी के निधन के बाद स्वजन और ग्रामीण बिहरोजपुर गंगा घाट पर शवदाह के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ लोग अपना पालतू कुत्ता गंगा किनारे टहला रहे थे। इस बीच पालतू व घाट के आवारा कुत्ते लड़ने लगे। शवदाह करने पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों के ईंट-पत्थर मारकर भगा दिया। वहीं पालतू कुत्ते को मारने को लेकर आशीष दुबे व शवदाह करने पहुंचे ग्रामीणों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से बिहरोजपुर निवासी आशीष दुबे व दूसरे पक्ष से गांधी निवासी दिनेश कुमार, लालमनि, खेमराज, दिनेश व धर्मराज घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें