फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम बोले- सफलता का मूलमंत्र, गलतियों से सीखीएं और कमबैक करिए; VIDEO

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने अमर उजाला की ओर से मार्डन पब्लिक स्कूल अभयनपुर में आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तनाव जीवन का हिस्सा है। इससे अलग होकर नहीं रहा जा सकता। तनाव हमें कई बार बेहतर करने को प्रेरित करती है। तनाव हमारे ऊपर हावी न हो। इसके लिए उसका बेहतर प्रबंधन किया जाना जरूरी है। अमर उजाला की ओर से आगामी बोर्ड परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए की गई इस पहल को एएसपी ने सराहनीय बताया। कहा कि हमें अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तन्मयता से काम करना चाहिए। कई बार फेल होकर भी हम बेहतर करने को प्रेरित होते हैं। बताया कि फेल होना कोई बुराई नहीं है, लेकिन हमें कमबैक करना आना चाहिए। बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया तनाव को बहुत बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। सोशल मीडिया में उलझे युवाओं का समय लगातार खराब हो रहा है। वहीं बच्चों के अवसाद, चिड़चिड़ापन समेत अन्य कई चीजें आ रही हैं। बताया कि हमें तनाव से निपटने के लिए अपने आपको मजबूत बनाना होगा। जब हम खुद मजबूत रहेंगे तो निश्चित ही हर परिस्थितियों से निपटने में सक्षम होंगे। उन्होंने छात्रों से अपनी बातें अभिभावकों से शेयर करने की नसीहत दी। कहा कि कई बार बातचीत कमी भी हमें तनाव की ओर ढकेलती हैं। एएसपी से बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तनाव आना स्वभाविक है, लेकिन उस तनाव को लेकर हमें अपने आपको परेशानी में नहीं डालना है। एक बार हम सफल हो गए तो हर कोई हमारी बात को सुनेगा। चेयरमैन व औराई ब्लॉक प्रमुख बृजेश मोहन मिश्रा विकास ने एएसपी का स्वागत किया। कहा कि अमर उजाला की यह पहल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के काफी सराहनीय है। मौके पर प्रधानाचार्य रोहित कुमार पांडेय समेत 300 बच्चे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें