भदोही के कंसापुर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 45 निरंकारियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी विशाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है।, समाज के हर एक नागरिक को रक्तदान करना चाहिए। यह मानव कल्याण के लिए अनुकरणीय कदम है। इससे बड़ा कोई दान नहीं होता है। एक यूनिट खून से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। सुबह 10 से दो बजे तक 45 निरंकारी भक्तों ने रक्तदान किया। शिविर में 35 पुरुष 10 महिलाओं ने रक्तदान किया। जबकि 150 लोगो ने पंजीकरण कराया। महाराज चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) प्रयागराज की टीम ने रक्त संग्रहित किया। इस मौके पर राजेश कुमार आदि रहे।