नगर पंचायत नगर बाजार के बिरऊपुर में योग व वृद्धजन सम्मान का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत की अध्यक्ष नीलम सिंह राना के प्रतिनिधि व पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने वृद्ध जनों की आरती उतार कर सम्मानित किया। इस दौरान बुजूर्ग व सभी वर्ग के लोगों ने योग शिविर में भाग लिया।