जिला अस्पताल चौराहा स्थित एक लॉन में मास्टर शिव की टीम की ओर से ऐतिहासिक अभिव्यक्ति गरबा-डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शैलीजा सतीश, कविता श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, संदीप, रिंकू कसौधन, आंशी, शालिनी और पं. सचिन शास्त्री द्वारा मां दुर्गा की अखंड वेद मंत्रों से अर्पित वंदना और महाआरती के साथ हुआ।