गोरखपुर-बस्ती फोरलेन पर बड़ेवन फ्लाईओवर के किनारे बने सर्विस लेन पर जल भराव होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बांसी की तरफ आने वाले वाहनों को गोरखपुर की तरफ जाने के लिए इसी सर्विस लेन का इस्तेमाल करना होता है लेकिन यहां पानी भरा रहने के कारण वाहनो को आगे जा कर घूमना पड़ता है जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इस जल भराव के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती।