बस्ती। बृहस्पतिवार की रात हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा रहेरवा के पास संदिग्ध अजनबियों की पिटाई के मामले में ग्रामीण पर एफआईआर दर्ज होने का मामला शनिवार को तूल पकड़ लिया। भारी संख्या में क्षेत्र के लोग हरिया थाने पर जा पहुंचे और केस रद्द करने की मांग करने लगे इंस्पेक्टर तहसीलदार सिंह ने लोगों को समझने का काफी प्रयास किया लेकिन गुस्सा शांत नहीं हुआ।