सल्टौआ ब्लाक के अजगैवाजगल ग्राम पंचायत में बगलवा चौराहे पर गढ्ढे में तब्दील सडक के निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सडक निर्माण कराने की मांग की है। बृहस्पतिवार को गांव के अज्ञाराम यादव, पप्पू चौधरी,पकंज यादव, लालता प्रसाद, लवकुश, संजय, उमेश चौहान, देवनाथ गुप्ता, अनिल यादव, बृज मोहन, शिवनरायान, राजेंद्र, बगलवा चौराहे पर गढ्ढे में तब्दील सडक का निर्माण न किए जाने से नाराज होकर प्रदर्शन किया।