थानाक्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के निकट मोड़ पर कलवारी की तरफ से आ रहा गन्ना लदा ट्रॉला बुधवार दोपहर बाद अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आकर ऑटो सवार आंबेडकरनगर जिले के वृद्ध दंपती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग और राहगीर तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए।