जिला अस्पताल के ओपीडी में बदले मौसम का असर दिखा। मौसमी बीमारियों से परेशान होकर लोग छींकते-खांसते मेडिसिन विभाग में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच की, जिसमें पाया गया कि अधिकांश मरीज वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम व खांसी से परेशान हैं। दवा देकर घर भेज दिया गया है जबकि कुछ मरीजों को भर्ती कराया गया।