बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन में बैठने को लेकर जमकर काटा बवाल। मंगलवार को गोरखपुर से चलकर बस्ती के रास्ते मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल तक जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर 9:59 पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो ट्रेन के सभी दरवाजे और खिड़की बंद रहे। इस पर ट्रेन में बैठने वाले यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और खिड़की के शीशे भी टूट गए। ट्रेन 10:09 पर आगे के लिए रवाना हो गई। लेकिन तमाम यात्री ट्रेन में बैठने से छूट गए।इसको लेकर स्टेशन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा है।