नगर पंचायत नगर अपने क्षेत्र के दुर्घटना पीड़ितों का निशुल्क इलाज कराएगा। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने योजना का उद्घाटन किया। 24 घंटे मिलने वाली इस योजना को पीपीपी मॉडल पर "बस्ती हेल्थ क्लब" के सहयोग से संचालित किया जाएगा।