कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मां बेटी हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार का इनामिया आरोपी बलबीर उपाध्याय को बीती रात गड़हा गौतम के निकट मुतभेड़ के दौरान पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बलबीर के पैर में गोली लगी हैं। मां बेटी हत्याकांड में दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान बलबीर उपाध्याय उर्फ मुन्नर घटना में शामिल रहने की पुष्टि हुई थी।