लालगंज बाजार के कुआनों नदी पर पुल के पास दबंगों ने 4 व्यापारियों की गुमटी जला दी। तीन लोगों की गुमटी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। मौके पर थाना प्रभारी लालगंज विनय पाठक, क्षेत्राधिकारी कुलदीप यादव पहुंच कर पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।