निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में चल रहे विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत मंगलवार को भानपुर तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम हिमांशु कुमार ने की। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए प्रेरित करें और पुनरीक्षण कार्य में प्रशासन का सहयोग करें। एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का मतदान सूची में नाम होना आवश्यक है।