बस्ती के सल्टौआ ब्लॉक की अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत में रविवार को पशुपालन विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय पशु आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 100 पशुपालकों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं और पशुओं के बेहतर रखरखाव की जानकारी दी गई। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय श्रीवास्तव ने बताया कि पशुओं को स्वस्थ रखने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए नियमित डी-वर्मिंग, संतुलित चारा प्रबंधन और समय पर टीकाकरण जरूरी है।