फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरेज हाउस के पास की गई थी फायरिंग, पुलिस न आरोपी को किया गिरफ्तार

कलवारी थाना क्षेत्र के बेईली स्थित एक मैरिज हाॅल के पास 25 फरवरी की रात दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के एक आरोपी विनीत उपाध्याय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 32 बोर का पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। इस मामले में तीन नामजद और पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। इनमें मुकामी थाने की पुलिस के अलावा स्वॉट और सर्विलांस टीम लगी है। 20 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे अन्य नामजद आरोपी नहीं चढ़ पाए हैं। इससे पुलिस की किरकिरी हो रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें