उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद बस्ती की समस्त थाना पुलिस टीमों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों और गांवों में चौपाल लगाकर छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी।