अयोध्या से कावड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं पर कमिश्नर अखिलेश सिंह और डीआईजी संजीव त्यागी ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। रात 12:00 के बाद जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का वजूद भद्रेश्वर नाथ की तरफ बढ़ रहा है। अयोध्या से लेकर मंदिर तक भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जगह-जगह भंडारे का आयोजन चल रहा है।