सिद्धार्थनगर जिले के बांसी की रहने वाली महिला प्रीति मौर्य को धोखे से बुलाकर उसी के प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी दिलीप कुमार अग्रहरि (37) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नाजायज़ चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसपी अभिनंदन ने प्रेक्षागृह में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरोपी को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बांसी मार्ग पर आमी नदी के पास से पकड़ा गया। उसने महिला से प्रेम संबंध और इसी विवाद के चलते हत्या करने की बात कबूल की है।