बस्ती में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। बारिश के कारण कार्यक्रम को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम से स्थानांतरित करना पड़ा। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने योगाभ्यास में भी हिस्सा लिया।