बरेली नगर निगम के वार्ड 37 में 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी छह साल से सूखी पड़ी है। स्थानीय लोग भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बताया गया कि टंकी का कनेक्शन अभी तक मुख्य लाइन से नहीं हुआ है। यह समस्या अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उठाई। उन्होंने सड़कों की खराब हालत, सफाई कर्मचारियों की कमी और आवारा पशुओं की समस्या भी बताई। पार्षद अंजुल ने कहा कि टंकी को जोड़ने के लिए निगम को पत्र लिखा गया है। उन्होंने पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने का दावा भी किया।