फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बारिश के कारण लॉन टेनिस कोर्ट में भरा पानी, खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित

मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 07:56 PM IST

बरेली में बारिश की शुरुआत के साथ ही स्टेडियम परिसर में बना लॉन टेनिस कोर्ट जलमग्न हो गया, जिससे खिलाड़ियों का अभ्यास बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्टेडियम प्रशासन के मुताबिक सड़क से निचले स्तर पर बना यह कोर्ट हल्की बरसात से ही पानी से भर जाता है, क्योंकि पानी के निकास का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इससे न केवल अभ्यास प्रभावित होता है बल्कि कोर्ट की सतह भी खराब होने लगती है। खिलाड़ियों के मुताबिक यह समस्या हर साल होती है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है। इस कारण कई दिनों तक कोर्ट पर खेलना संभव नहीं रहता और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर भी असर पड़ता है। इसके साथ ही कोर्ट की मियाद भी जल्दी पूरी होने लगती है और कोर्ट पर फिसलन के कारण चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। वहीं इससे पूर्व टेनिस कोर्ट के नवीनीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसमें कोर्ट की ऊंचाई बढ़ाने, सतह को दोबारा तैयार करने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है। आरएसओ चंचल ने बताया कि लॉन टेनिस कोर्ट को ठीक करने के लिए, जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें