फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में वकील पर हुई फायरिंग के बाद का वीडियो, भीड़ ने हमलावर को दबोचा

बरेली में कचहरी के बाहर वकील पर हुई फायरिंग की घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सीओ सिटी एक हमलावर को खींचकर ले जाते दिख रहे। भीड़ हमलावर को पीटने पर उतारू थी। सीओ सिटी को वकीलों के तीखे विरोध को भी झेलना पड़ा। हालांकि कुछ वकीलों ने भी पुलिस की मदद की, जिससे पुलिस हमलावर को भीड़ से निकालकर ले जा पाई। बता दें कि कचहरी के बाहर चैंबर में बैठे वकील राजाराम सोलंकी पर शुक्रवार दोपहर को हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई थी। गनीमत रही कि फायरिंग करने वाले युवक के हाथ में वकील ने अपना हाथ मार दिया। इससे गोली दीवार में जा लगी। इससे पहले उसने जो फायर किया था, वह मिस हो गया था। तीसरा फायर करने की तैयारी में था, तभी वकीलों ने चारों युवकों को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सभी आरोपी नशे में थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें