फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा- जल्द ही ठीक कराएंगे सभी ब्लैक स्पॉट

मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 11:53 AM IST

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़कों पर जितने भी ब्लैक स्पॉट हैं, उनको ठीक कराया जाएगा। हमने पहले भी इन सड़कों का जायजा लिया है। बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार और महापौर उमेश गौतम ने भी यहां से संबंधित कुछ समस्याएं बताईं हैं, जिनको जल्दी ठीक कराया जाएगा। शुक्रवार को टम्टा प्रेसवार्ता में अधूरे पुल से कार गिरने की वजह से हुई दुर्घटना से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने महाकुंभ को लेकर हो रही राजनीति पर कहा कि हमने क्या किया है? यह सब देख रहे हैं। कुछ कहने की जरूरत नहीं। हमारी सरकार ने जो व्यवस्थाएं की हैं, ऐसा पहले कभी नहीं किया गया। केजरीवाल के बयान पर उन्होंने कहा- कुछ नहीं बोलूंगा, दिल्ली आकर देखिए। वक्फ संपत्तियों पर किए गए सवाल का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अजय टम्टा शुक्रवार को यहां बतौर मुख्य अतिथि उत्तरायणी मेले में शिरकत करने आए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें