बरेली के आंवला क्षेत्र में बदायूं रोड पर रविवार रात दस बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। मृतकों में एक भमोरा इलाके का निवासी अमरपाल था, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।